🔥 ट्रेंडिंग पांचू थाना में 5,000 रुपये इनामी वाला... कज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास बस‑ट्... एनटीआर‑त्रिविक्रम फिल्म पर अफ़वाहें दू... मेघालय के रैपर रेबल ने नई EP ‘25 IN 26... CCPA ने ओला पर 10 लाख रुपये का जुर्मान... त्रिपुरा सीएम ने अगरतला में एएमसी चुना...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इकौना क्षेत्र अहिरानपुरवा बेलकर में रास्ते की हालत बहुत खराब है

✍️ रिपोर्टर: Amar Kant 🗓 14 नव. 2026, 08:46 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
इकौना क्षेत्र के अहिरानपुरवा बेलकर मार्ग की हालत बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी

श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के अहिरानपुरवा बेलकर जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
📲Get App