🔥 TRENDING Akshay Oberoi Joins Bobby Deol‑Starrer... India Calls for Immediate Crackdown on... Marvel Announces 'Avengers: Endgame En... Prime Video releases official trailer... Taapsee Pannu Fires Back at Kangana Ra... Muslim Family in Balapur Celebrates Fi...
26 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ईद-ए-मिलाद,रक्षाबंधन और जन्माष्टमी

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 26 Aug 2026, 01:00 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
त्योहारों में नई परंपरा नहीं होगी शुरू, चिन्हित स्थान से ही निकलेंगे जुलूस
मुजफ्फरनगर।आगामी ईद-ए-मिलाद,रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक हुई।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।अधिकारियों ने कहा कि आगामी त्योहारों में किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।जुलूस पूर्व निर्धारित एवं चिन्हित मार्गों से ही निकाले जाएंगे।सभी लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करने की अपील की गई।बैठक में कहा गया कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों या किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अवांछित गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली,भड़काऊ,गलत या अशोभनीय पोस्ट साझा न करने की भी अपील की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी हिंसात्मक या कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
"विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश"
त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका,विद्युत विभाग,लोक निर्माण विभाग,जलकल विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।सफाई व्यवस्था,निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।विद्युत पोल झुके न रहें और तार अधिक नीचे न लटके हों,इसका भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।जिन सड़कों पर गड्ढे हैं,उन्हें समय रहते ठीक कराने को कहा गया।बैठक में धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व की तरह आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए धर्मगुरुओं ने अधिकारियों का धन्यवाद किया और आगामी त्योहारों में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,धर्मगुरु,संभ्रांत नागरिक एवं पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
📲Get App