🔥 TRENDING ઠાસરા મામલતદાર કચેરીમાં અનાવશ્યક પંખા-... Cricinfo Publishes Global List of Cric... Asian Games 2026 to Feature Men's Cric... Amitabh Bachchan Declares Life Without... Zayed Khan's Snape‑Inspired Look Steal... Sunita Ahuja Picks Shah Rukh Khan Over...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
IGRS निस्तारण में सीतापुर पूरे प्रदेश में अव्वल, 24 थानों को मिला पहला स्थान

IGRS निस्तारण में सीतापुर पूरे प्रदेश में अव्वल, 24 थानों को मिला पहला स्थान

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 02 Sep 2026, 06:00 PM 👁 102
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सीतापुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जुलाई माह की रैंकिंग में जिले की पुलिस को शिकायतों के प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण के लिए प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला है

सीतापुर। जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सीतापुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जुलाई माह की रैंकिंग में जिले की पुलिस को शिकायतों के प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण के लिए प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला है।
IGRS के माध्यम से जुलाई में सीतापुर पुलिस को 7,325 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6,819 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई और समाधान पर पूर्ण संतोष जताया। पुलिस को 93.15 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक मिला, जो जिले की प्रभावी शिकायत निस्तारण व्यवस्था को दर्शाता है।
जिले के 28 थानों में से 24 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों के मुताबिक शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक और विशेष रूप से महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है और आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App