🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता ने जारी किया येलो वॉटर अलर्ट,... मुसहीराबाद में YSR पार्क के पास घर में... दानम नागेन्द्र का अपात्र घोषित, खैरताब... आईआईटी हैदराबाद और केयन्स सेमीकॉन ने च... SEMICON इंडिया 2026 दिन 2: 25 नई घोषणा... UPI मूल्य निर्धारण की नाजुक अर्थव्यवस्...
19 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हथियार लेकर रील्स बनाने वाला युवक गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 19 सित. 2026, 08:05 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुफसिल थाना क्षेत्र में हथियार लेकर रील्स बनाने वाले युवक को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

गयाजी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हथियार लेकर बनाता था रिल्स, लोगों को दिखाता था अपना रौब, पुलिस के पकड़ में आया अपराधी के पास मिला दो हथियार और कारतूस.



सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रिल्स बनाता और फिर लोगों को अपना रौब दिखने वाला अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस मोबाइल और बाइक जप्त किया है, इसकी जानकारी सिटी एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यालय में दिया





सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी भूसंडा के बहोरा बीघा के पास हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा और भागने के दौरान एक हथियार सड़क किनारे फेंक दिया, वहीं पुलिस ने उसे काफी दूर जाकर पकड़ लिया उसके कमर से भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ, पुलिस ने बताया कि अपराधी के पास से कुल दो हथियार 4 जिंदा कारतूस मोबाइल और बाइक बरामद किया गया है

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अपराधी वहां पर इकट्ठा हुए थे पुलिस ने बताया कि यह हथियार किसका है इसके बारे में भी जानकारी मिली है उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी उन्होंने कहा कि युवक सोशल मीडिया पर रिल्स भी बनाने का काम करता था और अपराधी घटना को भी अंजाम देता था.


बाइट सिटी एसपी अभिनव कुमार गया जी
📲Get App