🔥 TRENDING Tanushree Dutta condemns backlash over... Actress Tanushree Dutta Reacts to Nana... Ekta Kapoor Announces ‘The Dirty Pictu... India clinches 2-1 lead over West Indi... Ronaldo suspended by Saudi FA after Po... India U-17 Women’s Football Team Beats...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हथियार के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Crime

हथियार के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Aug 2026, 07:32 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर पुलिस अनुमंडल के शाहपुर थाना कि पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।

दानापुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वरीय पुलिस अधीक्षक,पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशानुसार पश्चिमी क्षेत्रांतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान के तहतदानापुर पुलिस अनुमंडल के शाहपुर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच किया गया जिस क्रम में चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

इसी क्रम दिनांक 19.8.2026 को शाहपुर थानांतर्गत ग्राम लोदीपुर चांदमारी के पास वाहन जांच के दौरान संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान 1 देशी पिस्टल,9 जिंदा कारतूस एवं 3 मोबाइल विधिवत जप्त करते हुए चार अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुनः छापामारी कर 01 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार उक्त मामले में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों कि पहचान अभिनंदन कुमार, बसंत कुमार, आदित्य कुमार, बिट्टन शर्मा सभी ग्राम गंगहारा, थाना शाहपुर के रहने वाले है। गिरफ्तारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने किया।
📲Get App