🔥 TRENDING Chhattisgarh IPS Officer Ankita Sharma... ದಾವಣಗೆರೆ | ವೆಂಕಟೇಶ್ವರ ವೃತ್ತದಿಂದ ಆರಂಭವಾ... Punjab Govt Employees Begin Two-Day St... Assam Police Seize 30 Containers of Su... Assam Police Arrest Man with 23.46g of... Pala Bhaona draws crowds at Durga Puja...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस में महिला हत्याकांड का खुलासा, थरौरा गांव में बेटी को जलाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:29 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के थरौरा गांव में महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुज और रामविरेश हैं। इससे पहले अगस्त में भी दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

हाथरस जिले के थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम थरौरा में हुई महिला हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बता दें कि फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के जाइमई निवासी सुरेश चन्द्र पुत्र रामदयाल ने 1 अगस्त 2026 को थाना सहपऊ में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 3 फरवरी 2012 को ग्राम थरौरा निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी के साथ की थी। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया।
इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सहपऊ को कड़े निर्देश दिए थे। इससे पहले अगस्त महीने में भी इस मामले में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को जेल भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को सहपऊ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज कुमार उर्फ अन्नू पुत्र सोरन सिंह और रामविरेश पुत्र हीरासिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम थरौरा, थाना सहपऊ के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App