Crime
हाथरस में फर्जी किन्नर बनकर घर में घुसे बदमाश, 21 हजार की अवैध वसूली की कोशिश, पहचान पूछने पर दी धमकी, CCTV में कैद
हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित चित्रगुप्त नगर की एक पॉश कॉलोनी में फर्जी किन्नर के वेश में अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोपहर के समय दो संदिग्ध व्यक्ति किन्नर के वेश में घर में घुस आए और चौकीदार पर दबाव बनाकर 21 हजार रुपये की नाजायज मांग करने लगे। जब मकान मालिक ने स्थानीय किन्नर समाज से उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV में कैद हुई है। पीड़ित डब्बू लोहिया ने SP से शिकायत की है।
हाथरस से ठगी का एक अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मामला अलीगढ़ रोड स्थित चित्रगुप्त नगर की एक पॉश कॉलोनी का है। यहां दोपहर करीब 2 बजकर 51 मिनट पर दो संदिग्ध व्यक्ति फर्जी किन्नर के वेश में एक घर के अंदर घुस गए।
आरोप है कि दोनों ने घर के चौकीदार को डराया-धमकाया और 21 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग करने लगे। घर के अंदर घुसकर उन्होंने जमकर हंगामा किया।
जब पीड़ित पक्ष को उन पर शक हुआ तो उन्होंने स्थानीय किन्नर समाज से संपर्क कर उनकी पहचान के बारे में पूछा। खुद को फर्जी साबित होता देख दोनों आरोपी बौखला गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो व्यक्ति किन्नर के वेश में गली में आते-जाते और घर के गेट पर खड़े होकर बातचीत करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य फुटेज में घर के अंदर गेट पर खड़ा चौकीदार भी दिख रहा है।
पीड़ित डब्बू लोहिया ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उनके साथ इसी तरह की घटना हो चुकी है, जिसका CCTV फुटेज उन्होंने पहले भी पुलिस को दिया था। लेकिन कार्रवाई न होने से ऐसे फर्जी लोगों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी हाथरस से की है और फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपकी इस तरह की वारदातों पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और हाथरस की हर खबर के लिए फॉलो करें।