🔥 TRENDING Karnataka Approves Prosecution of IAS... मिर्जापुर में परिवार के साथ देश और देश... Poddar Plumbing Invests ₹1,000 Crore i... नवादा के रजौली थाना में दो आरोपी गिरफ्... RSS Seeks Police Clearance for Karnata... Three-Day Niyaz Sharif and Grand Langa...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस के सिकंदराराऊ में स्कूटी से नया मोबाइल चोरी, CCTV में कैद - बच्चा मोबाइल ले जाता दिखा, वीडियो वायरल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 24 Oct 2026, 09:02 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सिकंदराराऊ में आरके शोरूम के बाहर स्कूटी से नया मोबाइल चोरी हो गया। ग्राहक कपड़े खरीदने गया था और मोबाइल डिब्बे सहित स्कूटी में रखा था। वापस आया तो मोबाइल गायब था। CCTV फुटेज में एक छोटा बच्चा स्कूटी से मोबाइल ले जाता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और मालिक ने मोबाइल वापस करने पर इनाम देने की घोषणा की है।

हाथरस के सिकंदराराऊ से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला आरके शोरूम क्लॉथ कलेक्शन के बाहर का है। एक ग्राहक कपड़े खरीदने आया था। उसने अपना नया मोबाइल फोन डिब्बे सहित स्कूटी की डिग्गी में रख दिया और शोरूम में चला गया।
जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो देखा स्कूटी से मोबाइल गायब था। तुरंत शोरूम संचालक को जानकारी दी गई। शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें एक छोटा बच्चा स्कूटी के पास आकर मोबाइल ले जाता हुआ दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चा आसपास ही घूम रहा था और मौका पाकर मोबाइल उठा ले गया।
घटना के बाद मोबाइल मालिक ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई बच्चे को पहचानता है या मोबाइल के बारे में जानकारी देता है और मोबाइल को आरके शोरूम तक पहुंचाता है तो उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन ये घटना बाजार में सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है।
📲Get App