🔥 TRENDING सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री खेड़ापति ह... Dhanush's 'O.M' Nets ₹51.11 Crore at B... Ramayana Hits 3rd Largest Third Weeken... Ramayana: Rise of a Legend Tops Box Of... Camels Roam Manipur for BSF Show, Draw... Manipur Police Arrest UPPK Self‑Styled...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, चार अस्पताल और पैथोलॉजी लैब सीज

✍️ Reporter: ashif 🗓 24 Nov 2026, 11:22 AM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हैदरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, चार अस्पताल और पैथोलॉजी लैब सीज

सीएमओ कार्यालय की टीम ने की कार्रवाई, बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे थे प्रतिष्ठान

हैदरगढ़/बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैदरगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर मानकों के विपरीत संचालित हो रहे चार चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सरकारी आदेशों के अनुपालन में सीएमओ कार्यालय बाराबंकी की टीम ने हैदरगढ़ क्षेत्र में छापेमारी की। टीम में प्रभारी संजय मिश्रा, डॉ. अनिरुद्ध पांडेय और वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र शुक्ला शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने बाराबंकी रोड स्थित केडी हॉस्पिटल, गोतौना स्थित एसआर हॉस्पिटल, आरके पैथोलॉजी तथा सनराइज हॉस्पिटल को सीज करने की कार्रवाई की।

डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान उक्त अस्पताल और पैथोलॉजी लैब बेसमेंट में संचालित होते पाए गए। मौके पर इनके पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी नहीं मिले। नियमों और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य अस्पतालों और जांच केंद्रों में भी खलबली मची हुई है। विभाग की ओर से मानकों के विपरीत संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से अवैध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वालों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।
📲Get App