🔥 TRENDING विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओ ने जवान... रक्षाबंधन पर नि:शुल्क बस यात्रा के बीच... आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों... Congress Alleges Publisher Wanted Modi... Jim Sarbh Celebrates 39th Birthday, Re... Salvador Dali's Insight on Memory Spar...
29 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हत्याकांड

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 29 Aug 2026, 06:26 AM 👁 6
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Jamshedpur - 10th Mile Stone मे निखार सबलोक हत्याकांड , DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने अधिकारियों को दिए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

जमशेदपुर। कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के बाद कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में जमशेदपुर के SSP, सरायकेला-खरसावां के SP समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हत्याकांड की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की।

बैठक में डीआईजी ने दोनों जिलों की पुलिस को आपसी समन्वय के साथ जांच आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। जांच में सामने आए सुरागों के आधार पर कार्रवाई तेज करने और दोनों जिलों के बीच सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान पर भी विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों से निखार सबलोक की हत्या के बाद उत्पन्न आपराधिक परिस्थितियों और संभावित विवादों के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली गई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि मामले के उद्भेदन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने पुलिस टीमों को ठोस सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द आरोपितों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच को तेज करने और विभिन्न बिंदुओं पर समन्वित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए .
📲Get App