🔥 TRENDING રાજુલામાં બ્રહ્મ સમાજ યુવા સંગઠન દ્વાર... ગાયત્રી પરિવાર મહિલા મંડળ રાજુલા દ્વાર... Punjab Records 36 New Farm Fire Incide... Punjab Protesters Demand CBI Probe Ove... Punjab National Bank Issues Warning on... Auto-Rickshaw Overturns in Assam's Cac...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हसायन के गांव नगला कांच में मां-बेटी से मारपीट, चार महिलाओं पर केस दर्ज

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 12:35 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में सिंघाड़े को लेकर विवाद में मां-बेटी से मारपीट हो गई। पीड़िता रुक्मणि की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां नामजदों ने एक मां और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता गांव नगला कांच निवासी रुक्मणि पत्नी उदयवीर सिंह ने कोतवाली हसायन में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने जेठ के खेत से सिंघाड़े तोड़ कर लाई थी। इसी दौरान उसकी पड़ोसन शशि पत्नी हुकम सिंह, मिथलेश पत्नी रामकिशोर, पूनम और प्रायशी पुत्री हुकम सिंह ने उसकी बेटी मधु को पकड़ लिया।
आरोप है कि चारों ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी के बाल पकड़कर घसीटते हुए खड़ंजे पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर जब मां बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद महिला आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
📲Get App