🔥 TRENDING मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशे... ધાર્મિક સ્થળોએ ચોરી કરતી આંતરરાજ્ય ગેં... બીજા નોરતે માતા બ્રહ્મચારિણીની ભક્તિભા... తణుకు నియోజకవర్గంలో అభివృద్ధి పనులకు క... પોલીસે ઘરફોડ ચોરીના ગુનાઓ ઉકેલી આરોપીન... માંડવીમાં આદ્યશક્તિ અંબેમાના નવરાત્રી...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हुस्न, लिव-इन और ब्लैकमेलिंग... मॉडल प्रेमिका श्रद्धा दुबे पर बॉयफ्रेंड के कत्ल का आरोप

✍️ Reporter: ashif 🗓 12 Oct 2026, 10:08 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराधियों की धरपकड़ जोरों से

रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जब श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर आपत्तिजनक दवाईयां मिलीं. बताया जा रहा है कि यह शक्तिवर्धक दवाइयां थीं. साथ ही यह भी पता चला है कि घटना के समय फ्लैट में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि मौजूद थी. इसके अलावा पुलिस ने जब श्रद्धा की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें बिल्डर, नेता, कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं
अयोध्या की तरफ भागी थी श्रद्धा दुबे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवा की मौत के बाद श्रद्धा अयोध्या की तरफ भागी थी. हजरतगंज पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दिल्ली से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है. पांच संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है. बताया जाता है कि श्रद्धा दुबे की पहले शादी हो चुकी है. पहले पति से तलाक और एक बेटा होने की बात भी सामने आई है. सोशल मीडिया में श्रद्धा दुबे की शादी की एक फोटो भी वायरल हो रही है.
मां को फोन पर मिली एक्सीडेंट की सूचना
शिवा की मां रंजना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रश्मि दुबे नाम की युवती ने उन्हें फोन किया. उसने बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह सूचना मिलते ही परिवार वाले घबराकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां शिवा नहीं मिला. करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद उन्हें पता चला कि शिवा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे.परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के पास एम्बुलेंस के नजदीक दानिश नाम का एक व्यक्ति खड़ा था, जो श्रद्धा दुबे का ड्राइवर है. परिवार का दावा है कि दानिश फोन पर अपना नाम सौरव कश्यप बताकर बात करता था. परिजनों के मुताबिक, जैसे ही परिवार के लोग वहां पहुंचे, दानिश घायल शिवा और एम्बुलेंस को छोड़कर मौके से फरार हो गया. हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ बेहद बर्बरता की गई थी. परिवार के मुताबिक, शिवा की दोनों आंखों और जबड़े पर चोट के गहरे निशान थे. कान और नाक से खून बह रहा था. इसके अलावा, उसकी पसलियां और पैर टूटे हुए थे. परिजनों ने शिवा के शरीर पर सिगरेट से दागने और खरोंच के निशान होने का भी दावा किया है. परिवार को शक है कि शिवा के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे चौथी मंजिल से धक्का दिया गया
पति के साथ रायबरेली में रहती थी श्रद्धा दुबे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे करीब दस साल पहले उसे छोड़कर लखनऊ आ गई थी. बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर पैसा कमाने और करोड़पति बनने की चाह में उसने लखनऊ में मॉडलिंग शुरू की. इसके बाद हाईप्रोफाइल लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और पार्टियों में शामिल होने लगी. रायबरेली में रहने के दौरान श्रद्धा का पति से विवाद होता था. वह लखनऊ आना चाहती थी. जबकि पति रायबरेली में ही रहने के पक्ष में था.
लोगों से पैसा ऐंठती थी श्रद्धा दुबे
दैनिक जागरण की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि श्रद्धा लोगों से नजदीकी बढ़ाकर उनसे रुपये लेती थी. कुछ लोगों के वीडियो बनाने और उनके जरिए दबाव बनाने की भी बात सामने आई है. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.
कौन है श्रद्धा दुबे
लखनऊ की एक फेमस मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह 421 लोगों को फॉलो करती है. श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 699 पोस्ट शेयर किए हैं. फिलहाल श्रद्धा का नाम लखनऊ के एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. जानकारी के मुताबिक श्रद्धा दुबे मृतक शिवा शर्मा की गर्लफ्रेंड थी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रहते थे.
इस पूरे मामले में एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक चौथी मंजिल से गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हुई है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिवा को धक्का दिया गया था या उसकी मौत एक हादसा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्र से पुष्टि नहीं करता प्राप्त जानकारी मिले तथ्यों द्वारा लिखी गई
📲Get App