🔥 TRENDING शिवालय में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन... पटना सिटी में गुरु नानक जयंती पर निकला... राजगढ़ के सुनील प्रजापति की स्थानीय प्... Gold Prices in Maharashtra Today: 22‑K... 12 Arrested in Mumbai Racecourse Drug... UP Super TET 2026 City Slip to be Uplo...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

हौसलों ने भरी उड़ान, खेल मैदान बना प्रतिभा की पहचान; वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का भव्य समापन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 04:31 PM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

433 बच्चों ने लिया राज्य स्तरीय खेल उत्सव में हिस्सा, डीजीपी राजीव कृष्ण और मीनाक्षी सिंह ने विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पुलिस परिवारों के बच्चों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय खेल उत्सव में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 21 नवंबर 2026 को वामा सारथी की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ। 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के कुल 433 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 313 बालक एवं 120 बालिकाएं शामिल रहीं। खेल उत्सव के दौरान ऊंची कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, विभिन्न दूरी की दौड़ और रिले रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण तथा वामा सारथी की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विगत एक वर्ष में वामा सारथी ने पुलिस परिवारों के कल्याण, बच्चों की प्रतिभा को निखारने और परिवारों के सशक्तीकरण की दिशा में अनेक सराहनीय पहल की हैं। राज्य स्तरीय खेल उत्सव भी इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलने पर प्रतिभा को नई पहचान मिलती है और सपनों को नई उड़ान। वामा सारथी का यह प्रयास पुलिस परिवारों के बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम है।
📲Get App