स्थानीय
## हनुमानगढ़ में ‘विक्टर्स ऑनर’ स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह, 135 खिलाड़ी सम्मानित
समारोह में विद्यालय के लगभग 135 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हनुमानगढ़। गुड डे डिफेंस स्कूल (न्यू सैनिक स्कूल), हनुमानगढ़ की ओर से 25 अक्टूबर को श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘विक्टर्स ऑनर’ स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों, मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बैंड की धुन पर परेड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि एएसपी अरविंद विश्नोई, विशिष्ट अतिथि डीएसपी करण सिंह, अर्जुन अवॉर्डी संदीप मान, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर रवि दाधीच तथा अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच अभयजीत उपस्थित रहे। अतिथियों का संस्था के एमडी दिनेश कुमार जुनेजा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माला, पटका और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, लॉन टेनिस, क्रिकेट, तैराकी, बास्केटबॉल और घुड़सवारी सहित विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मयंक ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक, मीठी ने अंडर-19 बॉक्सिंग में कांस्य पदक तथा आलोक कुमार ने अंडर-14 आर्म रेसलिंग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकांत एवं सूर्यप्रताप (अंडर-17 लॉन टेनिस), सौरभ कुमार (अंडर-14 जूडो एवं कुश्ती), आयुष कुमार (अंडर-14 जूडो) तथा रयना (अंडर-19 बॉक्सिंग) शामिल रहे।
अन्य प्रतियोगिताओं में सौरभ कुमार ने जूडो एवं कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा सीबीएसई बेस्ट जोन प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। आयुष कुमार ने अंडर-14 जूडो में रजत पदक, पर्ल जुनेजा ने अंडर-14 लॉन टेनिस में स्वर्ण पदक, साहिल ने अंडर-17 बॉक्सिंग में रजत पदक तथा पुलकित ने अंडर-17 जूडो में कांस्य पदक प्राप्त किया। क्रिकेट में कुशाग्र एवं अनिश कुशवाह ने रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ-साथ टीम प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, जूडो, बालिका तैराकी, बॉक्सिंग, बालक क्रिकेट तथा घुड़सवारी सहित विभिन्न खेलों में टीम स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं।
मुख्य अतिथि एएसपी अरविंद विश्नोई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति गंभीर रहकर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी सेवाओं के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी पूरी लगन से भाग लेना चाहिए।
अर्जुन अवॉर्डी संदीप मान ने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है।
संस्था के एमडी दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईजी गिरीश चावला, संस्था के निदेशक विंग कमांडर जीडी शर्मा, प्रशासक अनुराग छाबड़ा, एनडीए निदेशक मनोज कुमार, प्राचार्य अनामिका गौड़, हॉस्टल निदेशक एलपी जैन सहित संस्था के एनसीसी सदस्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुरिका ने किया।