🔥 TRENDING भँवरसेन घाटी में भयंकर जाम! बिक्रमगंज में दी दिवसीय कृषि सह यांत्र... आज अंधरबाड़ा पंचायत मे कृषि चौपाल क... ಮನುಷ್ಯನ ಬದುಕು ಎಂದಾದರೂ ಬದಲಾಗಬಹುದು -ಶ್ರೀ... आश्विन पूर्णिमा पर लोक सेवक आवास में भ... Bhilwara to Face 5-Hour Power Outage T...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेम्पो की जोरदार भिड़ंत, टेम्पो चालक की मौके पर मौत

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 24 Oct 2026, 05:10 PM 👁 27
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला मुख्यालय के निकट गांव रोडावाली के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे विजय ट्रैवलर्स की स्लीपर कोच बस और टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हनुमानगढ़,


जानकारी के अनुसार, विजय ट्रैवलर्स की स्लीपर कोच बस जम्मू से अजमेर जा रही थी, जबकि टेम्पो चालक जीरा लेकर जा रहा था। इसी दौरान रोडावाली गांव के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी जहै।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बस चालक और परिचालक के मौके से फरार होने के मामले की भी जांच कर रही है।
📲Get App