🔥 TRENDING વડોદરામાં અચાનક બદલાયેલો વાતાવરણ, વીજળ... ભરૂચ જિલ્લા જેલમાં સેવા સંકલ્પ અભિયાન... મુધણેશ્વર મહાદેવ મંદિર ખાતે ત્રિદિવસીય... *கடலூர் மாவட்டம் முழுவதும் சூழ்ந்த கரு... 6th Brillante Piano Festival Launches... Naga Youth Ambushed on Route to Tamei,...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेल टैंकर, रोडवेज बस और कार की टक्कर, 3 की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Aug 2026, 08:00 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसा, कई घायलों की हालत गंभीर; प्रशासन ने शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर, रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसा इतना भीषण था कि बस, टैंकर और कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बस चालक निसार और टैंकर चालक वाहन के स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बस में सवार महोबा निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर नायक पुत्र ओमकार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें अनेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
📲Get App