🔥 TRENDING 19 Arrests in Himachal Pradesh Linked... Trade Minister Piyush Goyal urges FICC... महंत बालकनाथ योगी सीएम योगी की माताजी... Himachal Pradesh's fiscal deficit proj... Salman Khan allegedly slapped Aishwary... Himachal Passes Law to Clear Overhead...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हल्की बारिश से 13 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर घुंघुटी मोर्चा फाटक पर जाम

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 22 Nov 2026, 08:22 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हल्की बारिश के कारण घुंघुटी मोर्चा फाटक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर 13 घंटे तक ट्रैफ़िक जाम रहा।

घुंघुटी मोर्चा फाटक पर हल्की वर्षा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की सामान्य गति को बाधित कर दिया, जिससे लगभग तेरह घंटे तक ट्रैफ़िक जाम बना रहा।

जाम की शुरुआत जब हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, तब हुई और बारिश के बढ़ते प्रभाव से वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में देर का सामना करना पड़ा।

स्थानीय प्राधिकरणों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया, परन्तु लगातार बारिश के कारण जाम को जल्दी समाप्त करना संभव नहीं रहा।

जाम के दौरान सड़क पर सुरक्षा उपायों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, और यात्रियों को धैर्य रखने की सलाह दी गई।

जाम के समाप्त होने के बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सामान्य प्रवाह पुनः स्थापित हो गया।

उमरिया

उमरिया-शहडोल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पिछले 12 साल से निर्माणाधीन है, जिस पर हर दिन हजारों की तादाद में वाहनों का आवागमन होता है, पिछली रात 11 बजे से ही इस मार्ग पर चक्का जाम लगा है जो अगले दिन दोपहर 12 बजे तक भी नहीं खुल सका, आवागमन के लिए नासूर बनी इस मार्ग पर जरा सी बारिश ने फिर 13 घंटे का भीषण जाम लगा दिया और रात 11 बजे से लगा जाम अभी भी नहीं खुला है, बड़ी गाड़ियां अभी भी नहीं निकल पा रही हैं। घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास कीचड़ और फिसलन में भारी वाहन फंसे हुए हैं, छोटी गाड़ियां बिरसिंहपुर पाली से व्हाया सुंदर दादर मार्ग से घूमकर यात्रा पूरी कर रही हैं लेकिन बड़ी गाड़ियों के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है, हजारों की तादाद में गाड़ियां घुनघुटी से लेकर पाली तक खड़ी हुई हैं, सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लगी है, ऐसी स्थिति में एम्बुलेंस और मरीजों के लिए भारी समस्या बनी हुई है, मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। भूखे-प्यासे चालक व यात्री घंटों से सड़क पर ही बैठे हैं, कोई पानी के लिए भटक रहा है, कोई खाने के लिए, तो कोई जरूरी काम से यात्रा करने के लिए समय पर नहीं पहुंच पाने से परेशान है, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज भी इसी जाम में फंसे रहे लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है, घुनघुटी पुलिस रात भर गाड़ियों की रक्षा-सुरक्षा व्यवस्था पर लगी रही लेकिन जाम खोलने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई।

कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 ने यह साबित कर दिया कि दावों और भाषणों से सड़क नहीं बनती, मंचों से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, उद्घाटन और शिलान्यास के बोर्ड लगाए इतिहास बनाने वाली सड़क, जनता पूछ रही है कि जब 12 साल में एक सड़क नहीं बन पाई तो बड़े-बड़े दावे किस मुंह से किए जाते हैं, 12 साल में इस मार्ग के निर्माण पर अरबों रुपए खर्च हो चुके हैं फिर भी सड़क आज तक पूरी नहीं हुई, बड़ा सवाल यह है कि सड़क पूरी कब होगी, जमीन पर जनता को धूल, कीचड़, गड्ढे और जाम से मुक्ति कब मिलेगी, 13 घंटे तक जाम लगा रहा लेकिन न कोई बड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचा, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
📲Get App