🔥 TRENDING डिंडोली छठ तालाब पर हमारे परम मित्र प... आज दर वर्षी प्रमाणे या ही वर्षी जल्लोष... ମୋଟୁ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଞ୍ଚଲ୍ୟ: ଘର ଭିତରୁ ବିବାହି... Three Rare Astronomical Events to Watc... Andhra Pradesh launches ₹25,000 crore... Andhra Pradesh’s Statewide Screening F...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हजरतपुर में निकली श्री खाटू श्याम की भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

✍️ Reporter: Anil Kumar 🗓 15 Nov 2026, 10:01 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिला-पुरुष भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

हजरतपुर में निकली श्री खाटू श्याम की भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

संवाददाता अरुण कुमार

दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिला-पुरुष भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में नजर आया और जगह-जगह बाबा श्याम के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। बाबा श्याम के जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिसकर्मियों ने यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
📲Get App