🔥 TRENDING ಭಾರತ-ನ್ಯೂಜಿಲ್ಯಾಂಡ್ T20 ಸರಣಿಯ ಎರಡನೇ ಪಂದ... BESCOM Sets Oct 31, 2026 Deadline for... આખા વર્ષ ની મેહનત ઉપર પાણી ફરી વળીયુ વ... Karnataka Police to Recruit 7,925 New... Karnataka Health Dept Provides Free Co... India Sees 25% Rise in Millet Exports...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम संचालकों को जन्म-मृत्यु निबन्धन पर प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 23 Oct 2026, 08:24 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग के डीसी के निर्देश पर नगर निगम सभागार में निजी नर्सिंग होम संचालकों को CRS पोर्टल के माध्यम से जन्म और मृत्यु की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

हजारीबाग जिले के जिला कलेक्टर हेमन्त सती के विशेष निर्देशानुसार, 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को नगर निगम सभागार में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु निबन्धन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करना था।

सहायक नगर आयुक्त-सह-निबन्धक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम हजारीबाग की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सीआरएस (CRS) पोर्टल के माध्यम से हॉस्पिटल आईडी का उपयोग करके अस्पतालों में घटित जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने की विधि पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, लाभार्थियों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी संचालकों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के सहायक निदेशक ज्ञानचन्द महतो ने ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञता प्रदान की। इस दौरान निजी नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर ऑनलाइन निबन्धन सुनिश्चित करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रमाण पत्रों का वितरण करें।

कार्यक्रम में मुलीन मराण्डी (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार), रितेश कुमार (संकलक), धीरज कुमार (लिपिक), पंकज भारद्वाज, अमरनाथ गुप्ता सहित नगर निगम के कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
📲Get App