अपराध
हजारीबाग में नकली अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हजारीबाग जिले में एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 23 अदद नकली अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हजारीबाग जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी करेडारी ने दिनांक 30.9.2026 को कोदवे मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अनुज कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय अनुज कुमार के पास से कार्टून में छिपाकर ले जाया जा रहा 23 अदद नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। अनुज कुमार ग्राम सीकरी, थाना सिकरी ओपी (बड़कागांव थाना) जिला हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।