🔥 TRENDING Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu... Keenan-Reuben Murder: Court Cuts Convi... Keenan-Reuben murder shocks village, p...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में माइनिंग टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध ईंट भट्ठों को किया ध्वस्त

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 27 Oct 2026, 08:43 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में डीसी हेमन्त सती के निर्देश पर अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मोइत्रा अम्बाजीत, गोन्डलपुरा और रुद्दी क्षेत्र में संचालित कई अवैध भट्ठों को ध्वस्त किया गया।

माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णयों और हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती के विशेष निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के बड़कागांव प्रखंड में अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान मोइत्रा अम्बाजीत, गोन्डलपुरा और रुद्दी क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्ठों को ध्वस्त किया गया।

उक्त कार्रवाई बड़कागांव के सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और खनन संबंधी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

डीसी श्री सती ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के संचालन के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं उससे संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App