स्थानीय
हजारीबाग में डीसी हेमन्त सती ने कृषि एवं अन्य योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित
26 अक्टूबर को हजारीबाग जिले में डीसी हेमन्त सती ने कृषि, आत्मा, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।
26 अक्टूबर, सोमवार को हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण, गव्य विकास, जल छाजन, आरसेटी, लघु सिंचाई, कौशल विकास, सहकारिता, जेएसएलपीएस एवं मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
डीसी श्री सती ने आत्मा के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 30 नवम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। आत्मा के अंतर्गत एटीएम/बीटीएम के रिक्त पदों पर नियुक्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने परियोजना निदेशक, आत्मा को 30 नवम्बर 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी से रबी फसल की तैयारियों एवं बीज वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग से बीज आवंटन की मांग करते हुए पत्राचार किया गया है, जिसमें गेहूं के लिए 41 क्विंटल, चना के लिए 576 क्विंटल, सरसों के लिए 200 क्विंटल, मसूर के लिए 442 क्विंटल तथा मटर के लिए 100 क्विंटल बीज आवंटन की मांग की गई है।
डीसी ने बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से बीज वितरण की प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया तथा अधिक से अधिक किसानों का ब्लॉकचेन प्रणाली में पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बीज वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को योजनाओं का लाभ सुगमता पूर्वक मिल सके।