🔥 TRENDING ಅಹಂಕಾರ, ದ್ವೇಷ ತೊರೆದು ಮಾನವೀಯತೆಯತ್ತ ಸಾಗೋ... Arunachal Woman Stands Firm Amid Drug... Vaibhav Sooryavanshi Sets Record for F... LG Sinha Opens 10-Day Jhiri Mela, Urge... J&K Chief Secretary Visits Rajouri, An... Union Minister Kiren Rijiju Commends J...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

हजारीबाग में भगवान बिरसा मुंडा खेल प्रतियोगिता-2026 का प्रमंडल स्तर पर भव्य समापन

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 24 Nov 2026, 07:23 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में 24 नवम्बर 2026 को आयोजित प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ, जिसमें फुटबॉल और हॉकी में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विजेता बने।

हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में 24 नवम्बर 2026 को आयोजित प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ।

यह प्रतियोगिता खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के खेलकूद निदेशालय के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग द्वारा कर्जन स्टेडियम और न्यू स्टेडियम में आयोजित की गई।

दिनांक 23 एवं 24 नवम्बर को फुटबॉल एवं हॉकी की रोमांचक प्रतियोगिताएं खेली गईं, जिसमें हजारीबाग, धनबाद और अन्य जिलों के खिलाड़ी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

फुटबॉल बालक वर्ग में धनबाद जिला विजेता, कोडरमा जिला उपविजेता; फुटबॉल बालिका वर्ग में हजारीबाग जिला विजेता, चतरा जिला उपविजेता; हॉकी बालक वर्ग में हजारीबाग जिला विजेता, रामगढ़ जिला उपविजेता; हॉकी बालिका वर्ग में हजारीबाग जिला विजेता, रामगढ़ जिला उपविजेता।

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। चयनित खिलाड़ी 26,27,28 नवम्बर को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, और 25 नवम्बर को अपने-अपने जिलों से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
📲Get App