🔥 TRENDING Jharkhand Assembly Demands Immediate H... Jharkhand High Court Urges Infrastruct... Three Animals Die on Sabarimala Pilgri... CBI Brings Back Fugitive Sujith Kumar... Kunchacko Boban & Martin Prakkat Spark... Akali Dal Promises to Address Traders'...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ दिलाई

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 26 Nov 2026, 05:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ दिलाई।

26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार ने पुलिस कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एसपी अमन कुमार ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला एवं देश की आत्मा है।

उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी कर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, इस बात पर बल दिया।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके अलावा, जिले के सभी थाना/ओपीओ, पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया, जिससे सभी स्तरों पर संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ी।
📲Get App