🔥 TRENDING *पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा... ભુજમાં સમાજ કલ્યાણ નિરીક્ષકો લાંચ લેતા... नवापूर तालुक्यातील नागझरी गावात पावसाअ... सुमेरपुर: बाबागाँव में श्री महालक्ष्मी... अमित शाह ने ‘भारतीय न्याय संहिता’ आधार... Court Acquits Son in 2008 Patricide Ca...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग के डीसी ने 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, ओल्ड एज होम का भी किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 03 Oct 2026, 06:16 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती ने शनिवार को समाहरणालय परिसर के समीप नवनिर्मित 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कनहरी हिल और ओल्ड एज होम का भी निरीक्षण किया।

हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती ने शनिवार को समाहरणालय परिसर के समीप नवनिर्मित प्री-फैब्रिकेटेड 100 बेड फील्ड हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस फील्ड हॉस्पिटल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर को भी शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर डीसी श्री सती ने कहा कि 100 बेड के इस प्री-फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर को यहां शिफ्ट किए जाने से मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के साथ अतिरिक्त उपचार एवं बेड की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा मरीजों को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। नए अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों के उपचार के लिए ओपीडी का संचालन एवं अतिरिक्त व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। 100 बेड की क्षमता वाले इस फील्ड हॉस्पिटल के माध्यम से मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा विकसित की गई है। इस अवसर पर सिविल सर्जन सहित कई चिकित्सीय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उद्घाटन के पश्चात डीसी हेमन्त सती ने कनहरी हिल का भ्रमण किया। इस दौरान डीसी श्री सती ने कनहरी हिल स्थित गेस्ट हाउस का निरीक्षण करते हुए इसके संचालन एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। डीसी श्री सती ने कनहरी हिल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद डीसी हेमन्त सती ने ओल्ड एज होम हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती ने वहां रह रहे वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीसी श्री सती ने वृद्धजनों के लिए नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था, बेड, साफ-सफाई, कमरों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। डीसी श्री सती ने वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं एवं किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में ओल्ड एज होम में कुल 24 वृद्धजन रह रहे हैं।
📲Get App