🔥 TRENDING J&K Police to Seize Properties of Two... Resident Doctors Intensify Stipend Dem... 65 Foreign Terrorists Pursued by Secur... ग्रामीणो ं ने स्कूल भवन निर्माण की जां... नोएडा 70 की गलियों की भीड़ 39 Naga Ancestral Remains to Return fr...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाजीपुर मुजफ्फरपुर एन एच 22पर 4मध निषेध विभाग कि टीम और वैशाली पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक बोलेरो गाड़ी से स्मैक जैसी मादक र्पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Nov 2026, 07:12 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वैशाली से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22पर मद्य निषेध और वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों का हेरोइन (स्मैक) बरामद किया है।

खास बात यह है कि स्मैक एक बोलेरो गाड़ीसे बरामद हुआ है, जिस पर पुलिस का बोर्ड लगा था और गाड़ी पर क्राइम सर्विलांस इंटेलिजेंस काउंसिल का स्टिकर भी चिपका हुआ था।

बताया जा रहा है कि असम नंबर की बोलेरो भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शाम करीब 4 बजे से खड़ी थी। इसकी सूचना मद्य निषेध की टीम को मिली। इसके बाद पटना से आई मद्य निषेध की टीम ने भगवानपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर गाड़ी को जब्त किया।

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 22 पीस स्मैक का बिस्किट बरामद किया गया। पुलिस टीम ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से दर्जनों ATM कार्ड, दो स्कैनर और 4 महंगी मोबाइल* भी बरामद की गई है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 66 लाख रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App