🔥 ट्रेंडिंग तीन एएपी के विद्रोही नेता भाजपा में शा... तीन एएपी विधायक पंजाब में बीजेपी में श... बेंगलुरु में 'बहुत तीखा' नूडल्स पर असम... कोलकाता फटाफट परिणाम 2 नवंबर को ऑनलाइन... झारखंड महिला फुटबॉल लीग 2‑20 नवंबर, वि... झारखंड के सेराइकेला में महिला की हत्या...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हाजीपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के मरमालाचौर में अपराधियों और पुलिस के बिच मुठभेड़

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 02 नव. 2026, 12:51 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौरमें पुलिस और अपराधियों के बिच मुठभेड़ एक अपराधी घायल

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़हो गई। एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम एक कुख्यात को पकड़ने गई थी, तभी अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके *दाहिने पैर में गोली* लग गई।
घायल को पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कड़ी सुरक्षा में इलाज चल रहा है।
घायल अपराधी की पहचान *दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राम के पुत्र राज नंदन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट समेत 17 संगीन मामले* दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक छोटू समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड है। वह 2025 में समस्तीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तब से पुलिस उसकी तलाश में थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू मरमला चौर में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। सूचना पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। घिरा देख छोटू ने फायरिंग शुरू कर दी।
घटनास्थल से हथियार भी बरामद हुआ है। घटना के बाद *एसएसपी शुभांक मिश्रा* मौके पर पहुंचे और *एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।*
📲Get App