🔥 TRENDING दिल्ली में एनिमल एक्टिविस्ट शेल्टर का... Ayushmann Khurrana Recalls Karan Johar... Komal Nahta Appointed Creative Directo... IIFA Eyes Rs 800-900 Crore Turnover in... Salaar 2 to Begin Shooting in June 202... Prabhu Deva and Simran to Star Togethe...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हिंडौन, शेरपुर-सूरीठ और श्रीमहावीरजी के 51 वार्डों मे ं नामांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम दिन 114 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 05:11 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण में करौली जिले की हिंडौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत समितियो ं के 51 वार्डों मे ं सदस्य पदो ं के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। तीनों पंचायत समितियो ं में चार दिन में कुल 572 प्रत्याशियों ने 775 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन तीनों जगह कुल 114 प्रत्याशियों

ने 163 नामांकन पत्र जमा कराए।

इनमें श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में अंतिम दिन सबस े अधिक 52 प्रत्याशियों ने 71 नामांकन दाखिल किए, जबकि हिंडौन में 33 प्रत्याशियों ने 46 और शेरपुर-सूरौठ में 29

अभ्यर्थियों ने 46 नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बज े तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद तीनों पंचायत समितियो ं मे ं चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

हिंडौन: 17 वार्डों में 200 प्रत्याशियों ने भरे 267 नामांकनः

हिंडौन पंचायत समिति के 17 वार्डों मे ं सदस्य पदो ं के लिए नामांकन के अंतिम दिन 33 प्रत्याशियों ने 46 नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम महेश चंद्र मान ने बताया कि चार दिन की प्रक्रिया में कुल 200 प्रत्याशियों ने 267 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। वार्डवार स्थिति देखें तो वार्ड नंबर 3 में 19 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर 12 में 12 प्रत्याशियों ने 18 और वार्ड नंबर 14 मे ं भी 12 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन जमा
और वार्ड नंबर 14 मे ं भी 12 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन जमा कराए। वहीं, वार्ड नंबर 17 में 13 प्रत्याशियों ने 17 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा बघेल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेरपुर-सूरौठ: 165 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 231 नामांकन : नवगठित शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति के सदस्य पदो ं के लिए चार दिन में 165 अभ्यर्थियों ने कुल 231 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन शुक्रवार को 29 अभ्यर्थियों ने 46 नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन प्रक्रिया अटल सेवा केंद्र शेरपुर में रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार के समक्ष संपन्न हुई।

रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार और चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के लिए चार हेल्प डेस्क बनाई गई थीं। प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी हरिशंकर शर्मा, नामांकन टीम प्रभारी अरुण सिंह डागुर, सूरीठ थानाधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर और जगर चौकी प्रभारी हरिराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App