🔥 TRENDING अररिया में कांग्रेस का 'वोट बचाओ–देश ब... मासुन्डा, जिला परिषद क्षेत्र सं‑15 में... फारबिसगंज में कांग्रेस नेता मल्लिका अर... દિવાળી પહેલાં બસ ભાડા વધારવા પર યાત્રી... રાજકોટમાં 30-31 ઓક્ટોબરે પી.એમ. કિસાન... Manipur Security Forces Seize Foreign...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हिंडौन के कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीख े

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Oct 2026, 09:44 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजकीय कॉलेज हिंडौन में प्राचार्य डॉ. पप्पू राम कोली की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस, आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा।

विपरीत हालात का सामना करने के लिए सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. पप्पू राम कोली ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सीखन े के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की बात कही। रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की प्रभारी डॉ. मोनिका मीना ने छात्राओं से नियमित प्रशिक्षण में भाग लेने को कहा। आत्मरक्षा की तकनीकें सीखन े के लिए प्रेरित किया।

डॉ. मोनिका मीना ने बताया कि आत्मरक्षा का मतलब सिर्फ शारीरिक बल का प्रयोग नही ं है। अप्रिय स्थिति मे ं घबराने के बजाय मानसिक रूप से शांत रहना जरूरी है। मजबूत रहकर सूझबूझ से निर्णय लेना सच्ची आत्मरक्षा है। उन्होंन े सरकारी सुरक्षा तंत्र की जानकारी दी। आपातकालीन नंबर 1091 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता का विवरण बताया।
📲Get App