🔥 TRENDING वाराणसी: लोहता पुलिस ने जुआ खेलते चार... वाराणसी: लोहता पुलिस ने जुआ खेलते चार... Road light *उर्वरक वितरण में अनियमितता पर कृषि वि... Mizoram Rolls Out MIWAS, e-Sanction, e... औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्ष...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर वितरित की दवाएं
Health

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर वितरित की दवाएं

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 16 Oct 2026, 07:44 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुलतानपुर। क्षेत्र के गुलालपुर गांव में शुक्रवार को नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम सिंह (एमएस ऑर्थो) ने कुल 116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में चिकित्सक को जानकारी दी। डॉ. उत्तम सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण और दवा की सुविधा मिली।
इस दौरान नव दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। शिविर में प्रधान संजीत सिंह, संजय सिंह, कोटेदार शरद, सौरभ (छोटे) और रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App