🔥 TRENDING ਗੁਰਪੁਰਬ ਸਬੰਧੀ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ ''ਚ ਪਹੁੰਚੇ P... Odisha: Four Road Mishaps Claim Five L... Punjab Sees Bumper Rice Crop, State Go... सावंगा जहांगिर गावाला स्वातंत्र डीपी व... MP Govt Approves ₹2801.75 Cr for 33 Pr... MP Govt Grants Cabinet Rank to State E...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

GLOBAL RAVIDASIA WELFARE FOUNDATION – INTERNATIONAL शिक्षा | स्वास्थ्य | रोजगार | सामाजिक न्याय | एकता

✍️ Reporter: YALLAPPA RAGATE (PATIL) 🗓 23 Nov 2026, 09:43 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
GLOBAL RAVIDASIA WELFARE FOUNDATION – INTERNATIONAL
शिक्षा | स्वास्थ्य | रोजगार | सामाजिक न्याय | एकता
विशेष अपील
संविधान दिवस, 26 नवंबर
की ओर से: केशव कुमार धांडा एवं समस्त साथी
प्रिय साथियों, भाइयों एवं बहनों,
जय गुरुदेव! जय गुरु रविदेव! जय भीम! जय भारत!
मैं केशव कुमार धांडा, Global Ravidassia Welfare Foundation की ओर से भारत एवं दुनिया भर में रहने वाले अपने सभी साथियों, भाइयों एवं बहनों से एक विशेष अपील करता हूँ।
26 नवंबर, संविधान दिवस के पवित्र अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी, भीम आर्मी तथा सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर संविधान दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
मैं समस्त साथियों से अपील करता हूँ कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर इस महोत्सव को सफल बनाएं और अपने नारों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सामाजिक तरक्की के लिए मजबूत विचारधारा, शिक्षा, संगठन और समर्पित कार्यकर्ता बहुत जरूरी हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम समाज को जागरूक एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।
हमारे गुरु घर, धार्मिक संस्थाएं, सामाजिक संगठन तथा अन्य संस्थाएं जो समाज की भलाई, शिक्षा, एकता एवं तरक्की के लिए कार्य कर रही हैं, उन्हें भी इस अभियान में सहयोग देना चाहिए।
याद रखें: समाज किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी साथियों की एकता, सहयोग और जिम्मेदारी से आगे बढ़ता है।
आइए, संविधान दिवस के अवसर पर विचारधारा, भाईचारा, समानता, आज़ादी, अधिकारों और सामाजिक न्याय के संकल्प को मजबूत करें।
सभी साथियों से विनम्र अपील है कि इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 💐✊
📲Get App