🔥 ट्रेंडिंग असम में NEET PG राउंड 1 की पसंद भरना आ... इंदौर में टक्कर मारकर भागी कार ने पीछा... जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच के पहियो ं... अध्ययन ने दिखाया WTE संयंत्रों का जलवा... किसान यूनियन शंकर दमोह: 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

गयाजी में पैक्स अध्यक्षों ने आयोजित बैठक में रखी कई मांगे

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 30 अक्टू. 2026, 06:21 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी कि के होटल में आयोजित बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने सरकार से के सामने रखी कई मांगे, 174करोड़ रुपए ब्याज माफी कि उठायी मांग

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में पैक्स अध्यक्षों ने सरकार के सामने रखीं कई मांगें, 174 करोड़ रुपये ब्याज माफी की उठाई मांग

गया: मानपुर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमेश चंद्र चौबे ने की। इसमें कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, उपाध्यक्ष समेत जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में धान अधिप्राप्ति के दौरान पैक्सों को हो रही परेशानियों और उनकी लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष एसएफसी से भुगतान में देरी के कारण बिहार के पैक्सों पर करीब 174 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ब्याज बोझ पड़ा है। पैक्स अध्यक्षों ने सरकार से इस ब्याज राशि को माफ करने की मांग की। बताया गया कि गया जिले के 29 पैक्स ब्याज के कारण डिफॉल्टर हो चुके हैं।

इसके अलावा हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टिंग की राशि बढ़ाने, जूट बोरे की राशि 25 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने तथा धान खरीद का लक्ष्य कुल उत्पादन का कम से कम 50 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग उठाई गई। वहीं, पैक्स, एसएफसी और बैंक के बीच त्रिपक्षीय समझौता कराने तथा चावल पर मिलने वाले प्रबंधन अनुदान को 30 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी रखी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि यदि पैक्सों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए, तो आगामी धान खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
📲Get App