🔥 TRENDING સાબરકાંઠા,હિંમતનગરમાં ભાજપ મહામંત્રી ભ... ઝાલોદમાં પ્રથમ સંગીત સંધ્યા: 25 પ્રતિભ... ਜਲੰਧਰ ਕਾਲੀਆ ਕਾਲੋਨੀ ਫੇਜ਼ 1 ਦੀ ਸਾਰੀ ਰੋਡ... BJP ਕੌਂਸਲਰ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ... மருத்துவம், மருத்துவக்கல்வி மற்றும் மக... चर्चित माधुरी हत्याकांड में फरार आरोपि...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी के विष्णुपद मंदिर महिला चोरों ने एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने के चैन और मंगल सूत्र चुरा लिया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 02:11 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी शहर स्थित विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों ने एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले सोने के चैन ओर मंगल सूत्र चुराया। इस संबंध विष्णुपद थाना में अज्ञात महिला चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। पुलिस जांच में जुटी

गय्यजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी के विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..





कार्तिक पूर्णिमा से पहले गयाजी के विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन आस्था की इस भीड़ में महिला चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने पहुंचीं एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की एक ऐसी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में ब्लू साड़ी पहने एक महिला के पीछे खड़ी संदिग्ध महिला अपने दांतों से उसके गले की सोने की चेन काटती नजर आ रही है। इसके बाद वह चेन अपने पीछे मौजूद दूसरी महिला को सौंप देती है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लू साड़ी पहने एक महिला पूजा के दौरान नीचे झुकती है। इसी दौरान पीछे खड़ी संदिग्ध महिला उसके गले तक हाथ पहुंचाती है और अपने दांतों से सोने की चेन काट लेती है। इसके बाद चोरी की गई चेन पीछे खड़ी अपनी साथी महिला को थमा देती है। महिला को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगती।

वहीं, जब एक के बाद एक महिलाएं अपने गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत लेकर मंदिर कार्यालय पहुंचीं, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपने परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंच गईं। कई पीड़ित महिलाओं ने विष्णुपद थाने में अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर पूजा कराने और भीड़ नियंत्रित करने में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

गौरतलब है कि जब भी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है, तो बाहर से आने वाले चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इन महिला चोरों तक कब पहुंचती है और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कब तक होती है।

कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर इस तरह की घटनाओं ने विष्णुपद मंदिर प्रबंधन समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मंदिर के गर्भगृह में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिला चोर इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे रही हैं?





1 बाइट अजय कुमार, पीड़ित के पति

2..चन्दन शाही, पीड़ित के पति

3..सम्पत रजक, पीड़ित महिला के बेटी, ( महाराष्ट्र)
📲Get App