🔥 TRENDING रबी फसल की बुवाई के बीच सिंगवाड़ा सहका... यदुनंदन नगर में तिफ़रा, मिथलेश्वरी सेन... आरा जिला के इब्राहिमनगरमे युवक कि गोली... बिलासपुर के लालबहादुर स्कूल में रावण क... नरपतगंज के डुमरिया गाँव में माँ भगवती... Breaking news
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी के मानपुर में दुर्गा पूजा के दौरान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Oct 2026, 02:14 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के मानपुर में गोलीबारी घटना के बाद इलाके में सनसनी

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली,
छोटे भाई की मौत,
बड़ा गंभीर रूप से घायल,
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना



गया जी: दुर्गा पूजा के दौरान गया जिले के मानपुर में गोलीबारी कीगोलीबारी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है.

परिजनों के मुताबिक मोहल्ले में कुछ दूर पर किसी से झगड़ा हुआ था और दोनों भाइयों को फोन करके बुलाया गया, जब वहां पर दोनों भाई पहुंचे तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे फायरिंग में छोटे भाई रानू शेखर और बड़े भाई मोनू शेखर को गोली लग गई.
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा संचालित होता है. आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं.
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है.

बाइट : राजेश सिंह, परिजन.
📲Get App