🔥 TRENDING Tripura Prepares for Winter Chill as D... Himachal Police Register 7,950 NDPS Ca... PRS Report Finds Himachal Pradesh's Fi... Milan samaroh me pahuche vidhayak ji Himachal Pradesh slashes capital outla... पुण्याच्या भोर तालुक्यातील नीरा खोऱ्या...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गया जी में सुशासन दिवस और नीतिश संवाद कार्यक्रम के आयोजन किया गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 06:50 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में सुशासन दिवस और नीतिश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फुलवारी शरीफ विधानसभा के विधायक श्याम रजक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जर्जर बिहार से विकसित बिहार तक का सफर, जेडीयू ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया नीतीश के बदलाव का दिन, निशांत की सीएम दावेदारी पर श्याम रजक ने कही बड़ी बात

बिहार की बदली तस्वीर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जेडीयू ने राज्यव्यापी सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। गया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम रजक ने जर्जर और भयभीत बिहार से विकसित बिहार तक के सफर का जिक्र किया। वहीं, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि उनमें नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की सभी योग्यताएं मौजूद हैं, लेकिन पार्टी में फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।

नीतीश के कार्यकाल को बताया बदलाव का दौर

गया में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से जेडीयू कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी दो कतारों में बैठे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने को लेकर कुछ नेताओं के बीच नाराजगी भी देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और जनहित में शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया।
श्याम रजक ने कहा कि एक समय बिहार जर्जर व्यवस्था, भय और नरसंहारों के दौर से गुजर रहा था। राज्य का खजाना खाली था और चारों तरफ निराशा का माहौल था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प और नेतृत्व ने बिहार को विकास और अग्रणी राज्यों की राह पर आगे बढ़ाया है। इसी बदलाव और उपलब्धियों की खुशी में पार्टी ने इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बिजली, सड़क और बेटियों के बदलाव का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बिजली और सड़कों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पहले बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं, लेकिन अब बेहतर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बेटियां साइकिल से बेफिक्र होकर स्कूल और कॉलेज जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य एनडीए को मजबूत करना, जेडीयू का संगठनात्मक विस्तार करना और सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना है।

निशांत में नेतृत्व की सभी योग्यताएं

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर श्याम रजक ने कहा कि निशांत एक युवा नेता हैं और उनमें प्रशासनिक क्षमता सहित नेतृत्व की सभी योग्यताएं मौजूद हैं। उन्होंने उन्हें उदार सोच वाला युवा नेता बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन मुख्यमंत्री बनना या बनाना नहीं, बल्कि बिहार को ऐसी स्थिति में पहुंचाना है कि हर भारतीय बिहार के प्रति नतमस्तक हो।
📲Get App