🔥 ट्रेंडिंग सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की 2023 जी... इंदौर में ई‑बस दुर्घटना: एक की मौत, दो... માંગરોળ: પરમેશ હાઈસ્કૂલના આચાર્ય અને પ... सीसीएल का मनमानी મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે રાજ્ય સ... પાટણમાં ૭ ઓક્ટોબરે ‘સેવા જ્યોતિ કળશ યા...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गवसपुर में नए पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
सरकारी योजना

गवसपुर में नए पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

✍️ रिपोर्टर: Niraj Kumar 🗓 13 अग. 2026, 07:31 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौरीचक थाना क्षेत्र के गवसपुर में नए पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को पुलिस सेवाओं का लाभ जल्दी मिल सकेगा।

13 अगस्त 2026 को गौरीचक थाना क्षेत्र के गवसपुर में नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सदर-2 रंजन कुमार द्वारा किया गया। ओपी के शुरू होने से गवसपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और गश्ती व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

गौरीचक थाना क्षेत्र काफी विस्तृत होने के कारण सभी क्षेत्रों में पुलिस की नियमित निगरानी और लोगों के कार्यों का समय पर निष्पादन करने में परेशानी होती थी। गवसपुर में ओपी खुलने के बाद स्थानीय लोगों को पुलिस संबंधी कार्यों के लिए दूर गौरीचक थाना नहीं जाना पड़ेगा और उनकी समस्याओं का निस्तारण समय रहते किया जा सकेगा।

गवसपुर ओपी में चार पुलिस पदाधिकारी सहित कुल 10 पुलिस बल की तैनाती की गई है। नियमित गश्ती के लिए पुलिस वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ओपी के अंतर्गत दो पंचायतों के कुल 12 गांवों को शामिल किया गया है।

उद्घाटन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि गवसपुर में पुलिस ओपी की स्थापना क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। खासकर गवसपुर विद्यालय के लिए यह ओपी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहले यह इलाका सुनसान हो जाता था और यहां प्रभावी तरीके से नियमित गश्ती कर पाना संभव नहीं हो पाता था। अब पुलिस की स्थायी मौजूदगी और नियमित गश्ती से अपराध पर नियंत्रण लगाने में काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने गवसपुर ओपी प्रभारी विमलेश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक अच्छे पदाधिकारी हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी और अधिकार दिया गया है, उस पर वे खरा उतरेंगे, ऐसी उम्मीद है। नए ओपी के संचालन से गवसपुर और आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ने की उम्मीद है。
📲Get App