Crime
ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों में की सघन चेकिंग, अनैतिक गतिविधियों पर पैनी नजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई।
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल और डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध स्थानों की निगरानी कर रही हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक स्वीटी राजावत के नेतृत्व में निरीक्षक सुरभि शर्मा एवं महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर के "मोनार्क द फैमिली सलून" और "द बीच सैलून एंड स्पा" की चेकिंग की। इन दोनों स्थानों पर कोई भी आपत्तिजनक स्थिति या सामग्री नहीं पाई गई। पुलिस टीम ने "द हीलिंग स्पा" पर भी दबिश दी, जो बंद पाया गया। चेकिंग के दौरान उपस्थित स्टाफ से जानकारी ली गई और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर और मसाज पार्लर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित और चालू हालत में रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्य हेतु रखे गए स्टाफ का बायोडाटा उचित तरीके से रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को सख्त हिदायत दी कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित न हो। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में ऐसी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी।