🔥 TRENDING ग्राम पंचायत रतगा में नशा मुक्त समाज क... मेडिकल कॉलेज ने नए एमबीबीएस बैच के लिए... Siwana High School Safai karmi करणपुर धाम में 25वीं निशुल्क पदयात्रा,... पुणे जिल्ह्यातील भोर मतदारसंघात माजी आ... Ujjain Authorities Demolish 6,000 Sq F...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्वालियर में विद्युत वितरण कंपनी ने 9 शिविर लगाकर 124 आवेदनों का मौके पर ही निवारण किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 11:44 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर शहर वृत में 9 शिविर लगाकर 376 आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 124 का निवारण उसी दिन किया गया।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर शहर वृत में संपर्क अभियान के अंतर्गत 9 शिविर लगाए। यह अभियान शनिवार 24 अक्टूबर को शुरू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों में उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित की गई।

इन शिविरों में कुल 376 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 124 का निवारण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों के निवारण की कार्यवाही जारी है।

महाप्रबंधक शहर वृत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राप्त आवेदनों में बिल संशोधन संबंधी 20, मीटर एवं सर्विस केबिल संबंधी 3, कनेक्शन भुगतान संबंधी 217, तथा तकनीकी सेवाओं संबंधी 12 आवेदन शामिल हैं।

कंपनी द्वारा चलाए जा रहे इस संपर्क अभियान की उपभोक्ताओं द्वारा सराहना की जा रही है। यह शिविर उपभोक्ता सहभागिता को सुदृढ़ करने, बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण की दक्षता में सुधार, तथा तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
📲Get App