स्थानीय
ग्वालियर में पोलियो अभियान: कलेक्टर रुचिका चौहान ने 2,355 बूथों पर बच्चों को दवा दी
ग्वालियर जिले में आज 2,355 पोलियो बूथों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
ग्वालियर जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत आज जिलेभर में बनाए गए 2,355 पोलियो बूथों पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शासकीय अस्पताल ठाठीपुर में बनाए गए पोलियो बूथ पर पहुँचकर नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलाई और उन्हें पोलियो से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अस्पताल परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण भी किया।
आइए, संकल्प लें—कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रहे। हर बच्चे की पोलियो सुरक्षा व स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।