🔥 TRENDING Mamata Banerjee and Abhishek Banerjee... Russia Supports India's Bid for Perman... Violent protests at LPU over unverifie... VP Radhakrishnan to Visit Kerala for V... Ex-Kerala Chief Secretary Claims He Wa... Sachin Pilot Says Punjabis Prioritise...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

ग्वालियर में 'मेरे सपनों का भारत' चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 27 Sep 2026, 08:38 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर के शासकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की उत्कृष्ट कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी स्थित शासकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और भारत के प्रति अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

इससे पूर्व 22 सितंबर को महाविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें महाविद्यालय के 56 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की 30 श्रेष्ठ चित्रकलाओं का चयन कर उन्हें इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया, जो भारत के विकास, समृद्धि, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी विद्यार्थियों की कल्पनाओं को दर्शाती हैं।

प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर डॉ. सरला वर्मा, डॉ. बिंदु खरे, श्री अमित धवन, श्री दीपक भटनागर, श्री विष्णु सोनी, श्रीमती ओम कुमारी सोनी सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रवि मिश्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। 'मेरे सपनों का भारत' विषय के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला के ज़रिए अपने सपनों और अपेक्षाओं वाले भारत की तस्वीर पेश की।
📲Get App