🔥 TRENDING Report: Stubble Burning in Punjab, Har... Nishant Sindhu scores century as Harya... Only 7% of Haryana Paddy‑Straw Baling... Study Finds Stubble Burning in Punjab,... Kanak News Odisha Airs 2PM Headlines o... Chhattisgarh to Adopt First Official S...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्वालियर में 5 और महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' बनकर भरा आत्मनिर्भरता का उड़ान
Local

ग्वालियर में 5 और महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' बनकर भरा आत्मनिर्भरता का उड़ान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 07:32 AM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की 'शक्ति दीदी' पहल के तहत बुधवार को पांच और महिलाओं ने पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अब तक कुल 132 महिलाएं इस नवाचार से जुड़ चुकी हैं।

ग्वालियर जिले में 'शक्ति दीदी' के रूप में शुरू किया गया नवाचार महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल बन गया है। इस पहल के माध्यम से, जो महिलाएं कभी आर्थिक तंगी और सामाजिक उपेक्षा का शिकार थीं, वे अब पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलीवरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह कार्य उन्हें न केवल रोजगार दे रहा है, बल्कि मान-सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने व परिवार के जीवन में नई ऊर्जा भी भर रहा है। बुधवार को जिले की पांच और जरूरतमंद महिलाएं 'शक्ति दीदी' बनकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शुरू की गई यह पहल सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान के साथ अपने पैरों पर खड़ा करना है। 'शक्ति दीदी' बनकर ये महिलाएं अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिले में अब तक कुल 132 महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़कर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वयं कामतानाथ फिलिंग स्टेशन, बड़ागांव पर सुश्री राधा कुशवाह व सुश्री वर्षा वर्मा को 'शक्ति दीदी' की जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में, सांई हरीलीला, डीबी सिटी के सामने सुश्री फूलनदेवी, सुविधा फ्यूल्स कम्पू पर सुश्री सीमा यादव और सेठ रतिलाल बेचारदास, फूलबाग पर सुश्री गायत्री शाक्य को भी फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त किया गया।
📲Get App