कृषि
ग्वालियर: ई-टोकन व्यवस्था के तहत किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए 10 दुकानों का किया निरीक्षण
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर कृषि विभाग के दलों ने ग्वालियर जिले की 10 खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। पीओएस में दर्ज स्टॉक और वास्तविक भण्डारण का मिलान किया गया।
किसानों को राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था के तहत पारदर्शिता के साथ गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा खाद-बीज की दुकानों का लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के विशेष निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के दलों ने रविवार को जिले की 10 खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि विभाग के निरीक्षण दलों द्वारा खाद की दुकानों पर पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-टोकन व्यवस्था को पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू कराया जा रहा है। शर्मा ने चेतावनी दी कि जिन दुकानों पर पीओएस में दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान नहीं होगा, उनके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विभागीय दलों ने मुरार स्थित गणेश ट्रेडिंग कंपनी, न्यू गंभीर खाद भण्डार, माठूलाल हरिशंकर गंज मुरार, शिव फर्टिलाइजर लक्ष्मीगंज, सांई कृषि सेवा केन्द्र व शीतला खाद बीज भण्डार गुड़ी गुड़ा का नाका का जायजा लिया। इसके अलावा, टीम ने डबरा स्थित कामतानाथ बीज भण्डार, माँ उर्वरक खाद भण्डार व किसान एग्रीटेक संस्था का भी औचक निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण में पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के तहत सुचारू रूप से खाद दिलाना सुनिश्चित किया जाए और यदि किसानों के हितों के विपरीत कोई अनियमितता पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।