🔥 TRENDING Teen Fatally Stabbed After Altercation... CM Samrat Chaudhary Visits Veer Kunwar... Purnia District Ranks Second in Bihar... રાજકોટ: ચોરી કરેલા 8 સ્કૂટર સાથે હસમુખ... Nine New Ayurvedic Colleges to Open in... BJP chief Nitin Naveen to visit Jaipur...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

गांव-गांव पहुंच रहा भारतीय किसान क्रांति यूनियन, भदौर समेत कई ग्राम पंचायतों में संगठन का विस्तार

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 23 Sep 2026, 05:38 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीन दर्जन से अधिक किसानों ने ली सदस्यता, नए पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया तेज

हरदोई। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की जनपद हरदोई इकाई द्वारा संगठन विस्तार अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, मंडल प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ा गया।

ग्राम सभा भदौर में आयोजित अभियान के दौरान तीन दर्जन से अधिक किसानों को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता दिलाई गई। इसके बाद संगठन की टीम द्वारा बाजार, गदाईपुर, दुलारपुर एवं सहिजना समेत अन्य ग्राम पंचायतों में भी संगठन विस्तार का अभियान चलाया गया।

दुलारपुर पहुंची संगठन की टीम द्वारा नए पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ें और किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएं।

जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर किसानों की समस्याओं को सामने लाने और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी अजय कुमार सिंह तथा सैनिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किसान हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App