🔥 TRENDING અંબાજી મેળામાં ભક્તોના ફોન ચોરનાર ચોર... વડોદરા: ધન્વંતરી દિવસ નિમિત્તે શનિદેવ... Madhya Pradesh High Court Dismisses Pe... एटा के जैथरा में श्री गणेश चतुर्थी महो... Newly Elected Mayor Paras Singhi Takes... Stone thrown at vehicle during new mun...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गढ़वाले गणेश जी को लगा छप्पन भोग

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 23 Sep 2026, 10:48 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किला मोहल्ले में गूंजे गणपति के जयकारे, गढ़ गणेश मंडल सेवा समिति ने कराया आयोजन

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। किला मोहल्ला स्थित गढ़वाले गणेश जी मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। गढ़ गणेश मंडल सेवा समिति की ओर से भगवान गणेश जी को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
56 भोग के मनोरम दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन को लेकर समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरे किला मोहल्ले में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
📲Get App