🔥 TRENDING फर्जी शिक्षक सावधान! हाईकोर्ट का बड़ा... लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी... Essar Ports Secures ₹2,276 Crore Tuna... Gujarat Man Takes Own Life by Jumping... Explosion Rocks Under-Construction Bui... Karnataka Orders RSS to Obtain Police...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया विजयदशमी, रावण के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 21 Oct 2026, 02:41 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट समेत कई स्थानों पर विजयदशमी के अवसर पर भव्य दशहरा मेले और रामलीला का आयोजन किया गया। रावण के पुतलों के दहन और श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जबकि मेले में भारी भीड़ उमड़ी।

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की पौराणिक तीर्थनगरी सहित ब्रजघाट, भद्रस्याना, लुहारी, बक्सर और बहादुरगढ़ में विजयदशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार की देर रात तक दशहरा मेले और रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान लंकापति रावण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया, जिसके साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की गूंज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मैदान में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर उत्सव की खुशियां मनाईं, जिससे अधर्म पर धर्म तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया।

रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। कथा के अनुसार, विभीषण के बताए अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर निशाना साधकर बाण चलाया, जिससे रावण भूमि पर गिर पड़ा। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने रावण के अंतिम समय तथा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण से जुड़े प्रसंग का भी मंचन किया, जिसमें श्रीराम ने रावण के ज्ञान का सम्मान करते हुए लक्ष्मण को राजकाज और धर्म की शिक्षा लेने के लिए भेजा। इस प्रसंग के माध्यम से दर्शकों को ज्ञान और विद्वता का सम्मान करने का संदेश दिया गया।

गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सूदन रावत, पूर्व मंत्री मदन चौहान, समाजसेवी मदनपाल चौधरी, सपा नेता रविंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रूपेश पंडित, कमेटी अध्यक्ष धनवंत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु नागर, धौलाना के सब-रजिस्ट्रार अमित वर्मा, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, व्यापारी नेता भास्कर गर्ग, आदर्श गंगा तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष राजकुमार लालू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राम दरबार की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, ब्रजघाट में पूर्व मंत्री मदन चौहान, भाजपा नेता सूदन रावत, व्यापारी नेता रवि गर्ग, कमेटी अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल नागर, श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, भाजपा शहराध्यक्ष दीपक गौड़ सहित अन्य लोगों ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

दशहरा मेले में देर रात तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने मिठाइयों, खिलौनों तथा अन्य पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी की। काफी समय से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे अच्छी बिक्री से खिले। व्यापारी बंटी जोशी और माधोराम ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान बारिश के कारण कारोबार प्रभावित हुआ था, लेकिन दशहरा मेले में अच्छी बिक्री होने से उन्हें राहत मिली है। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवंत किया।
📲Get App