🔥 TRENDING બ્રેકિંગ ન્યૂઝ | રાજુલા રાજુલાના રત્ન... સુરત મહાનગરપાલિકાના નવા કમિશનર રાજકુમા... નમો કમલમ્'નું આવતીકાલે ભવ્ય ઉદ્ઘાટન સુરત ડિસ્ટ્રિક્ટ એન્ડ સેશન્સ કોર્ટે એટ... Vijayasai Reddy to Launch New Party Af... AP High Court Releases 17-Year-Old Wro...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गोढ़ी के किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 06:06 PM 👁 9
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों के अनुसार, शुरुआती दो वर्षों तक फसल नुकसान का मुआवजा मिला, लेकिन इसके बाद करीब 20 वर्षों से मुआवजा नहीं दिया गया है। हर वर्ष बारिश के दौरान खेतों में जलभराव की स्थिति बनती है।

ग्राम गोढ़ी के डुबान प्रभावित किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के उपाध्यक्ष विनोद कुमार महिलांगे एवं प्रभावित किसानों ने बताया कि डीएसपीएम कोरबा पूर्व के राखड़ बांध के निर्माण के बाद खेतों की जल निकासी प्रभावित हुई है। इसके कारण बारिश के दौरान खेतों में पानी भर जाता है और खरीफ फसल की बुआई एवं उत्पादन प्रभावित होता है।
किसानों के अनुसार, शुरुआती दो वर्षों तक फसल नुकसान का मुआवजा मिला, लेकिन इसके बाद करीब 20 वर्षों से मुआवजा नहीं दिया गया है। हर वर्ष बारिश के दौरान खेतों में जलभराव की स्थिति बनती है। संबंधित अधिकारियों एवं पटवारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर फोटो लिए जाने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि कृषि ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, ऐसे में लगातार फसल नुकसान से आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने डुबान प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
स्कूल में प्रार्थना शेड की मांग



गोढ़ी के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना शेड एवं सभागार निर्माण की मांग को लेकर भी जनदर्शन में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्ष 1996 से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना शेड नहीं होने से उन्हें बारिश और गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे प्रार्थना करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना शेड एवं सभागार का निर्माण कराने की मांग की है।
📲Get App