🔥 TRENDING काशी भ्रमण पर आई गुमशुदा महिला को वारा... वाराणसी में जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतिय... Mentally ill woman from Darbhanga, Bih... Bhopal: Woman alleges Gambian youth se... Fire ravages JC & Sons open warehouse... गोपाष्टमी यानी जिस दिन भगवान श्री कृष्...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गढ़ गंगा मेले में हुड़दंग और भैंसा-बुग्गी दौड़ पर होगी कार्रवाई, वाहन होंगे सीज

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 17 Nov 2026, 10:48 PM 👁 30
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गढ़ गंगा मेले में हुड़दंग और भैंसा-बुग्गी दौड़ पर होगी कार्रवाई, वाहन होंगे सीज

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मेले में हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के साथ भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने या किसी प्रकार का हुड़दंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। भैंसा-बुग्गी दौड़ में शामिल लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही मेले में आवागमन करें। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले की व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने मेले के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। हुड़दंग या भैंसा-बुग्गी दौड़ जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
📲Get App