🔥 TRENDING Thermal power generation in Andhra Pra... Smuggler Secures 3kg Gold from Switzer... Bidar's Karez System Proposed as Bluep... Karnataka Faces 280,000 Pending SIR He... Manipal Technologies Clinches PrintWee... Mega Property Expo-26 Opens in Kota, O...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गांधीनगर में श्री झूलेलाल मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, झांकियों और भजन संध्या ने मोहा मन

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 10 Oct 2026, 12:48 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ जंक्शन के गांधीनगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में 58वां वार्षिकोत्सव भक्तिमय माहौल में आयोजित हुआ। इस दौरान भजन संध्या, डांडिया नृत्य और मनमोहक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गांधीनगर, हनुमानगढ़ जंक्शन। गांधीनगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में 58वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों, डांडिया नृत्य, भजन संध्या और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सिंधी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों एवं मंडलों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उल्हासनगर से पधारे कलाकार निखिल रामचंदानी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं, सिरसा से आए नटराज ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव, राधा रानी एवं महाबली हनुमान जी से संबंधित मनमोहक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

वार्षिकोत्सव में पूज्य सिंधी जिला पंचायत, हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री खजान चंद शिवनानी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री खजानचंद शिवनानी का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। सुरेशिया पंचायत, नोहर पंचायत एवं हनुमानगढ़ टाउन पंचायत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सिंधु रत्न सम्मानित श्री खेमचंद तेजवानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधीनगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार विशनानी एवं मेला प्रभारी चिमन लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ किशनलाल, कन्हैया लाल, इन्द्रकुमार (सेठी), विजय कुमार सेवकानी, भगवान दादा चेनानी, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, नन्द लाल बाबा साहेब, जस्सूमल, भोजराज, नत्थूराम केशवानी, राजा, मनोज चोथवानी, युवराज, ओमप्रकाश (ओपी) एवं इन्द्र, खुशाल दास सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी सराहनीय सेवाएं दीं। विशेष अतिथियों के रूप में अमित चौधरी, सोनू मीणा, शिवानी मीणा, प्रियंका भाकर, वार्ड पार्षद नगीनाना बाई, गोपाल शर्मा (भैरु), पार्षद हिमांशु महर्षि एवं आमीर खान उपस्थित रहे।

मीडिया के क्षेत्र से यश कार्याणि ने भी अपनी सेवाएं इस कार्यक्रम के दौरान दी,
गांधीनगर पंचायत ने सभी का आभार व्यक्त किया
📲Get App