🔥 TRENDING शिरूर: काची आळी येथील जय भवानी मित्र म... સુરતમાં વ્યાજખોરો દ્વારા માર માર્યા બા... घंटियाली के ग्रामीण पानी के लिए तरस रह... વારંવાર અકસ્માત સર્જાતા રોડ પર સ્થાનિક... Bridge Collapses During Construction o... Himachal Governor Opens Natural Therap...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांधी शास्त्री जयंती पर रामगढ़ नगर पालिका में चला स्वच्छता अभियान अध्यक्ष और पार्षद ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 02 Oct 2026, 06:12 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गांधी-शास्त्री जयंती पर रामगढ़ नगर पालिका में चला स्वच्छता अभियान,चेयरमैन और पार्षदों ने हाथों में झाड़ू लेकर की सफाई,स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

नगरपालिका रामगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह, उप चेयरमैन राजन सिंह सहित पार्षदों और नगर पालिका कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को नमन किया।
इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। चेयरमैन प्रेम सिंह और उप चेयरमैन राजन सिंह ने पार्षदों को साथ लेकर स्वयं हाथों में झाड़ू थामी और नगर पालिका परिसर से लेकर तहसील रंगमंच तक सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख नगर पालिका के कर्मचारी भी अभियान में जुट गए।
इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। चेयरमैन प्रेम सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है। नगर पालिका क्षेत्र की गलियों और मोहल्लों में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान रखवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोग कचरा सड़क पर नहीं डालें और शहर को गंदगी से मुक्त रखा जा सके।
📲Get App