🔥 ट्रेंडिंग बिग बॉस 20 से बाहर हुईं रीति तिवारी, स... सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा फ्लैट दावेदारों... অখণ্ড ভারত নির্মাণ ও স্বচ্ছ সমাজ গঠন এ... भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर इज़... टेक्सास के व्यक्ति का तेज़ हनुमान चाली... केरल के MLA जॉय की धमकी भरी टिप्पणी से...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खादी ग्राम उद्योग केंद्र से की खरीदारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 अक्टू. 2026, 05:20 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

UPI से किया डिजिटल भुगतान, भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के जवाहर चौक स्थित खादी ग्राम उद्योग विक्रय केंद्र पहुंचकर खादी के वस्त्रों एवं अन्य उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने खरीदारी का भुगतान UPI के माध्यम से डिजिटल तरीके से किया। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App